नववर्ष एवं नवरात्र के प्रथम दिन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंगा आरती व ध्वज वितरण किया
नवसंवत्सर एवं चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ त्रिवेणी शाखा, गंगा विचार मंच प्रयागराज,
भारतीय जनता पार्टी महानगर के संयुक्त तत्वावधान में प्रयागराज संगम दशाश्वमेध घाट पर वृहद गंगा आरती व ध्वज वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश संवादाता/ आज मुख्य अतिथि श्रीमती अनामिका चौधरी निषाद प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी चंदौली एवं डॉ विश्वनाथ लाल निगम निवर्तमान संघचालक काशी प्रांत ने गंगा पूजन व आरती कर लोगों को नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा की आज़ से हमारे नववर्ष का शुभारंभ हो रहा है, इसलिए मां गंगा की प्रातः काल पूजा-अर्चना, आरती कर लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना किया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश प्रदेश अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंचने के साथ सनातन धर्म,संस्कृति का परचम भी लहराने लगा है,हाल ही में संपन्न हुई महाकुंभ की चहुंओर जय जयकार हो रही है।
मां गंगा से दोनों को लंबी-लंबी आयु प्रदान करने एवं इसी तरह निष्कंटक देश -प्रदेश का नेतृत्व करने के लिए आशीर्वाद मांगा।
आरती के पश्चात लोगों को सनातनी केसरिया ध्वज का वितरण कर उसे अपने-अपने घरों पर लगाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री आचार्य प्रमोद कुमार दुबे,शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद, चंद्रभान दुबे शाखा कार्यवाह,निखिल श्रीवास्तव मुख्य शिक्षक, अभिषेक दुबे गटनायक,नेहा केशरी, जान्हवी निषाद, प्रिया चौधरी, विजय केशरी, अरूण निषाद, आचार्य कौशल किशोर मिश्र,आर पी दुबे पत्रकार, अजय द्विवेदी अधिवक्ता,राजेश मौर्या, अन्नू निषाद, सोनू अरोरा, पंकज राय, मेज़र सुनील निषाद आदि के क्षेत्रीय लोगों ने भी आरती किया।