आज मुख्यमंत्री और मंत्रियों-विधायकों के साथ छावा मूवी देखेंगे
एमपीटी के सूत्रों ने बताया कि उसके बाद सीएम, मंत्रियों, विधायकों के साथ डिनर भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा अब मध्य प्रदेश में छावा फिल्म टैक्स फ्री होगी
भोपाल संवादाता/ सीएम डॉ मोहन यादव, राज्य सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा देखेंगे। आज सोमवार शाम 7 बजे भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में सीएम डॉ मोहन यादव, पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ फिल्म देखेंगे। एमपीटी के सूत्रों ने बताया कि उसके बाद सीएम, मंत्रियों, विधायकों के साथ डिनर भी करेंगे।
*मप्र में टैक्स फ्री है छावा मूवी*
पिछले महीने सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में छावा मूवी को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। तब सीएम ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर उनके पुत्र संभाजी महाराज के जीवन के आधारित फिल्म छावा अब मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी।
*अब जानिए छावा मूवी के बारे में*
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना अक्षय खन्ना, डायना पेंटी, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह की अहम भूमिका है। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की लेंथ 2 घंटे 41 मिनट और 50 सेकेंड है। दैनिक भास्कर ने इसे 5 में से 1.5 स्टार रेटिंग दी है
*फिल्म की कहानी क्या है?*
फिल्म की शुरुआत अजय देवगन की आवाज में मुगलों और मराठाओं के इतिहास की झलक के साथ होती है। औरंगजेब (अक्षय खन्ना) को खबर मिलती है कि छत्रपति शिवाजी महाराज नहीं रहे। इस खबर से औरंगजेब बहुत खुश होता है। औरंगजेब को लगता है कि अब वो आराम से मराठा साम्राज्य पर कब्जा कर लेगा। इस दौरान छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) मुगलों के सबसे कीमती शहर बुरहानपुर पर आक्रमण करके औरंगजेब की सेना को परास्त कर देता है। इस हार से औरंगजेब तिलमिला उठता है और गुस्से में मराठा साम्राज्य को खत्म करने की कसम खाता है। वो छत्रपति संभाजी महाराज को पकड़ने के लिए अपनी विशाल सेना के साथ मराठा साम्राज्य की तरफ कूच करता है। इस दौरान कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं।